Google Account क्या है ? इसके क्या-क्या फायदे है?
Google Account क्या है ? इसके क्या-क्या फायदे है?
नमस्कार दोस्तों ! knowledgeacharya.com में आपका स्वागत है। आज हम एक आर्टिकल लेकर आये है, जिसमे हम आपको बताएंगे कि गूगल अकाउंट क्या है ? इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताएंगे और यह भी बताएंगे कि गूगल अकाउंट को बनाते कैसे है?
एंड्रॉयड या स्मार्टफोन में गूगल अकाउंट का उपयोग-परिचय
जैसा कि आप सभी जानते है जब हम पहली बार बाजार से नया एंड्रॉयड या स्मार्टफोन को लाकर उसे चालू करते है या use करते है तो हमे उस स्मार्टफोन को अपनी Gmail Id और Password से sign-in करना ही पड़ता है और तब जाकर हमारा फोन स्टार्ट होता है और उसके बाद ही हम अपने मोबाईल को पूरी तरह use कर पाते है। इसके अलावा इसी Gmail Id और Password से हम Google Play Store से Apps को Install कर पाते है। आपने इन सभी के लिए अपने android mobile या स्मार्टफोन में Sign-in करने के लिए गूगल अकाउंट का ही उपयोग किया है।
तो आईये इसके बारे में विस्तार से जान लेते है, गूगल आइडी या गूगल अकाउंट क्या है?
गूगल अकाउंट क्या है ?
गूगल की main Service का उपयोग करने के लिए भी आपको एक गूगल अकाउंट की जरूरत पड़ती है।
इसकी मदद से आप Gmail के माध्यम से ईमेल भेज एवं प्राप्त कर सकते है।
सभी फ्री सर्विस, जिनको आप एक Username और Password के जरिए आसानी से use कर सकते है।
कई सारी फ्री सर्विस का लाभ लेने के लिए भी आपको एक गूगल अकाउंट की जरूरत पड़ती है।
गूगल सबसे पहले गूगल अकाउंट बनवाता है ताकि यह आपके बारे में जान सके।
इसके लिए आपको अपनी निजी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्मतिथि और देश आदि गूगल के साथ शेयर करनी होती है।
आपके द्वारा दी गई सारी जानकारी गूगल के पास एकदम सुरक्षित रहती है।
जब गूगल आपके द्वारा दी गई सारी जानकारियों को verify कर लेता है, तो गूगल आपको एक Username और Password दे देता है, जिसे हम जीमेल आइडी भी कहते है।मतलब Google आपको एक जीमेल आइडी provide कराता है जिससे आप गूगल अकाउंट में Sign-in कर सके।
दोस्तों यह Username और Password ही गूगल अकाउंट कहलाता है, जिसे हम गूगल आइडी या Gmail Id भी कहते है।
या यू कहें तो गूगल अकाउंट कई सारी फ्री सेवाओं का उपयोग करने की एक कुंजी (Key) है।
गूगल अकाउंट के क्या-क्या फायदे है?
- Google Id या गूगल अकाउंट से आप एंड्रॉयड फोन में Sign-in कर सकते है।
- Google Id से आप play store से apps को इंस्टॉल कर सकते है।
- इसकी सहायता से हम Google की Gmail service का लाभ ले सकते है। हम फ्री में संदेश भेज सकते है और प्राप्त कर सकते है। साथ ही हम इसकी सहायता से photos, Document and जरूरी डाटा को attach करके भी भेज सकते है और प्राप्त कर सकते है।
- आपको लिखना पसंद है और अपने विचारों को दुनिया के साथ साझा करना चाहते है और कुछ कमाना चाहते है तो यह भी Gmail-Id से ही संभव है।
- जिसकी सहायता से हम free में Blog और Website बना सकते है।
- गूगल अकाउंट से Chrom Browser में Sign-in करके अपनी search history, Bookmarks, saved pages आदि को कही से भी manage कर सकते है या use कर सकते हैं।
- Google Calendar, Google Drive and Google Photos आदि गूगल Services को भी हम इसकी सहायता से use कर सकते हैं
यहाँ आप ऊपर दी गई जानकारी से गूगल अकाउंट से होने वाले फायदे समझ गए होंगे। अब जन लेते है अकाउंट कैसे बनाते है?
How To Create Google Account?
गूगल अकाउंट बनाने के लिए हमारे द्वारा नीचे दिए गए इन Steps को Follow कर सकते है-
- Step-1 सबसे पहले Chrome ब्राउजर या अन्य ब्राउजर में जाए, यहाँ आपको गूगल सर्च बार में Create google account type करना है। टाइप करके इसे ओपन करेंगे तो आपको गूगल अकाउंट create करने का link मिलेगा, जिस पर क्लिक करके आपको ओपन कर लेना है, जैसे ही लिंक को Open करेंगे तो आपके सामने गूगल अकाउंट बनाने का फार्म Open होगा।
- Step-2 इस फार्म में मांगी गई सारी जानकारी सही तरह से Fill-up करना है।
- सबसे पहले आपको अपना First Name and Last Name लिखना है। इसके बाद आपको User Name बनाना है।
- but ध्यान रहे Username सबसे अलग Unique होना चाहिए, Because यही User Name, Gmail Id का भी User Name रहेगा।
- इसके बाद आपको एक मजबूत पासवर्ड बनाना है, जो आपको हमेशा याद रहे।
- इस यूजर नेम और पासवर्ड के द्वारा ही आप अपने गूगल अकाउंट में साइन-इन कर पाएंगे।
- बाकी की details जैसे-अपनी जन्मतिथि, लिंग (Male/Female) मोबाईल नंबर और Country का नाम भरकर Next बटन पर क्लिक करे।
- next स्टेप में आप गूगल अकाउंट की Terms and Conditions को आप चाहे तो पढ़ सकते है या फिर इन्हें skip करके I Agree के button पर क्लिक कर देना है।
- I Agree के button पर क्लिक करने के बाद आपको गूगल अकाउंट को verify करना है।
- इसके लिए अपना मोबाईल नंबर डालकर continue पर click कर दे।
- Click करते ही आपके मोबाईल पर SMS के द्वारा एक Verification Code मिलेगा उसे Verification Box में लिख देना है।
- verification code टाइप कर लेने के बाद आपको continue पर Click कर देना है।
- verify होंने के बाद आपका जीमेल अकाउंट बन जाएगा।
- आपको एक Welcome संदेश मिलेगा, और इस तरह आप गूगल द्वारा निर्मित सेवाएं जैसे – Gmail, Youtube, Google Plus, Blogger, Google Drives, गूगल फ़ोटोज़ साथ ही गूगल अड़सेंस आदि कई सारी फ्री सेवाओं का लाभ ले सकते है।
आपने क्या सीखा?
दोस्तों, अगर आपको यह आर्टिकल गूगल अकाउंट क्या है ? अच्छा लगा हो तो हमारे इस लेख को लाइक करे और शेयर करे। अगर आपकी तरफ से हमारे लिए कोई सुझाव या सवाल है तो आप नीचे Comment box में टाइप करके हमे Comment कर सकते है। धन्यवाद,



